खलीलाबाद: बिना अनुमति डीजे के साथ निकला अग्निवीर स्वागत काफिला, एसपी की सख्ती से डीजे वाहन किया गया सीज
अग्निवीर भर्ती की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे युवक के स्वागत में बिना अनुमति डीजे के साथ निकाले गए काफिले पर पुलिस ने कार्रवाई की। शहर में घूम रहे काफिले को देखकर एसपी स्वयं वाहन से उतरे और डीजे बंद कराने का निर्देश दिया। जांच में अनुमति न मिलने पर डीजे वाहन सीज कर दिया गया। एसपी ने कहा कि बिना अनुमति डीजे बजाना कानूनी अपराध है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रव