जमुई: फुटबॉल खेलते समय छात्र के टूटे हाथ की सदर अस्पताल में सफल सर्जरी, कम चीरा लगाकर दोनों हड्डियों में डाली गई TENS Nail
Jamui, Jamui | Sep 30, 2026 जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में खेलने के दौरान छात्र के गिरने से उनके बाएं हाथ की दोनों हड्डियां टूट गईं। घायल छात्र का सदर अस्पताल में एक्स-रे जांच के दौरान बाएं हाथ की दोनों हड्डियों में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। इसके बाद हड्डी रोग विभाग के चिकित्सक डा. विशाल आनंद द्वारा आपरेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। उक्त जानकारी बुधवार की शाम 6:00 बजे दी गई है।