रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र के ओबरा में 'भूत-प्रेत' के शक में सगे भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, एक घायल
सोनभद्र के ओबरा में अंधविश्वास को लेकर सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है,ओबरा के सेक्टर-2 निवासी दो सगे भाई राम मंदिर ग्राउंड में परिवार के साथ विवाद सुलझाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान भूत-प्रेत, तंत्र-मंत्र और नजर-टोने को लेकर कहासुनी हो गई,विवाद बढ़ा तो छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर दिया।