जिलाधिकारी नवीन ने वन प्रमंडल पदाधिकारी तेजस जायसवाल के साथ शुक्रवार की शाम 4:00 बजे तक गरही डैम स्थित निर्माणाधीन पार्क का पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान चारों ओर घूम- घूम कर विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई। साथ ही मौजूद पदाधिकारीयों व कर्मियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया। इसके अलावा निर्माणाधीन पार्क के प्रगति की भी जानकारी ली गई।