#अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने दर्ज कराई अपनी भागीदारी!
उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और प्रदेश की कथित भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने अपनी सहभागिता निभाई।
जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी एवं गढ़वाल के प्रभारी, पूर्व राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप तथा पौड़ी जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद सिंह नेगी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में अरुणा कुमार ने हस्ताक्षर कर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मुहिम को अपना समर्थन दिया।
अंकिता को न्याय मिले, दोषियों को सजा मिले और उत्तराखंड की बेटियों को सम्मान व सुरक्षा मिले—यह आवाज अब हर गांव, हर शहर तक पहुंचनी चाहिए।
#अंकिता_भंडारी_को_न्याय_दो #JusticeForAnkita #Congress #ArunaKumar #PauriGarhwal #Uttarakhand
Pauri, Garhwal | Nov 13, 2026