#मसूरी में शराबियों का तांडव, सनरूफ से शराब की बोतल लहराई
मसूरी में शुक्रवार देर रात माल रोड पर कार सवार कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा करते दिखाई दिए। इनमें से एक युवक कार की सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ में शराब की बोतल लहराता नजर आया, जबकि उसके साथी तेज आवाज में चिल्लाते हुए सड़क पर शोर-शराबा कर रहे थे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और उन्होंने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त व निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
#followerseveryone #highlightseveryone #BreakingNews #uttarakhand #berinaguttrakhand
Uttarakhand, India | Jun 6, 2026