कटनी ग्रामीण: रीठी तहसील क्षेत्र में गौशालाएं बनीं शो-पीस, सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा
शासन के करोड़ों रुपए खर्च से बनी गौशालाएं बदहाल नजर आ रही हैं, जबकि सैकड़ों बेसहारा मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं। रीठी मुख्यालय, शिवनगर, पटेल मोहल्ला और बरेहटा रोड सहित रेलवे फाटक के पास मवेशियों के झुंड से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। खासकर रात में हादसों का खतरा बढ़ गया है।