गिद्धौर: बाइक दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में छाया मातम
Gidhaur, Chatra | Apr 15, 2026 गिद्धौर (चतरा): प्रखंड क्षेत्र के बारिसाखी पंचायत अंतर्गत कुरकुटा गांव निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र ओझा के 26 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार ओझा के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 1 अप्रैल को इटखोरी थाना क्षेत्र के गुल्ली मोड़ के समीप रंजीत कुमार ओझा बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बा