जमुई: नरगंजों के पास प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Jan 24, 2025 क्यूल- जसीडीह रेलखंड के नरगंजो के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे प्रेम प्रसंग में एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी झाझा थाना की पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची झाझा थाना की पुलिस द्वारा युवक के शव का दोपहर बाद 3:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।