गढ़ी: वजवना में सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा नेता के भतीजे की मौत के मामले में गढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज
Garhi, Banswara | May 30, 2026 गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत - बांसवाड़ा परतापुर मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे वजवना के पास गुरुवार दोपहर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में भाजपा धर्मेंद्र कुमार राठौड़ के भतीजे नरेश राठौड़ उम्र 22 वर्ष निवासी भीमसोर कि ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। शनिवार दोपहर 12बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रार्थी राकेश राठौड़ कि रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हे।