मधेपुरा: राज्यव्यापी राजस्व महा अभियान की शुरुआत, एडीएम ने विभिन्न प्रखंडों का किया निरीक्षण
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से 16 अगस्त से 20 सितंबर तक राज्यव्यापी राजस्व महाअभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य जमीन से जुड़े दस्तावेजों में सुधार और नामांतरण की सुविधा लोगों के घर तक पहुंचाना है। जिले में भी इसकी व्यापक तैयारी की गई है। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे कई प्रखंडों का निरीक्षण किया।