रायबरेली: रायबरेली फ्लोर मिल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मजदूर की मौत, जिला अस्पताल के चिकित्सक ने किया मृत घोषित
7 मार्च 2025 समय 7 बजे मिल एरिया थाना क्षेत्र के रायबरेली फ्लोर मिल अमावा में संदिग्ध परिस्थितियों में आशीष यादव पुत्र मुन्नू यादव की छत से गिरने से हुई मौत।साथियों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जिला अस्पताल के चिकित्सक ने मृत घोषित किया।मामला संदिग्ध देखने पर चिकित्सक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया।