ऊंचाहार: जमुनापुर विद्युत उपकेंद्र पर अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीण धरने पर बैठे
ऊँचाहार क्षेत्र के जमुनापुर स्थित विधुत उपकेंद्र से सैकड़ों गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है,लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं।शनिवार को ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया, समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीण उपकेंद्र पहुंचकर धरने पर बैठ गए, एसडीओ ने मनाने का प्रयास किया है।