आज दिनांक 10.09.2026 को अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, योजना एवं विकास विभाग, बिहार के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (NSS) के 81वें सत्र के अंतर्गत स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण (SAS) एवं अखिल भारतीय ऋण और निवेश सर्वेक्षण (AIDIS) विषय पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन 10 से 12 सितंबर तक रोहतास जिले में किया जा रहा है।
कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं उप निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, बिहार श्री महेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। जिला पदाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय आंकड़ों को बेहतर नीति-निर्माण और विकास योजनाओं का आधार बताते हुए सर्वेक्षण कार्य में शुद्धता, गोपनीयता एवं निर्धारित मानकों के पालन पर जोर दिया। जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षण में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं अन्वेषकों से प्रशिक्षण के दौरान सर्वेक्षण की तकनीकी एवं व्यावहारिक बारीकियों को समझने तथा क्षेत्रीय कार्य के दौरान पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े ही बेहतर नीति और बेहतर विकास का आधार बनते हैं।
कार्यशाला में सभी प्रमंडलों के उप निदेशक, सांख्यिकी, जिलों के जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं अन्वेषक भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों को सर्वेक्षण की अवधारणा, नमूना चयन, क्षेत्रीय सर्वेक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण आंकड़ा संग्रहण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, रोहतास श्री प्रमोद कुमार के समन्वय एवं सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सर्वेक्षण से जुड़े कर्मियों को प्रशिक्षित कर सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़ों का संग्रहण सुनिश्चित करना है।
#IPRD
#BiharGovernment
#TrainingWorkshop
#Rohtas
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
13 views | Patna, Bihar | Sep 10, 2026