घाटमपुर: सजेती के दुर्गा मंदिर मोड़ पर बैरियर से टकराई बाइक, चालक की हुई मौत
सजेती थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर मोड़ पर बैरियर में बाइक टकरा जाने से रावतपुर के विनायकपुर निवासी अजय पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए।थाना प्रभारी ने सोमवार सुबह 8:00 बजे बताया रविवार देर रात को घटना हुई जिसके बाद पुलिस द्वारा घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।