लोहरदगा: जय श्रीराम समिति के 1500 लोग सैकड़ों वाहनों से जनजातीय गौरव दिवस समारोह के लिए घाघरा रवाना
जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भागीदारी के लिए लोहरदगा से लगभग 1500 लोगों का विशाल काफिला गुमला जिले के घाघरा के लिए रवाना हुआ। सोमवार दोपहर 12 बजे सामाजिक संगठन जय श्रीराम समिति के नेतृत्व में ललित नारायण स्टेडियम से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का काफिला निकल