टेहरोली: दुरखुरू में स्वास्थ्य सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम दुरखुरू में किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर के साथ महिला जनजागरूकता तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी रहीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की।