हथुआ: हथुआ डीएसपी कार्यालय में अपराध गोष्ठी, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर
हथुआ डीएसपी कार्यालय में शुक्रवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी ने की, जिसमें हथुआ अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्ष शामिल हुए। गोष्ठी में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई, शराब तस्करी पर रोक तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।