लालगंज: करसड़ा में जमीन बंटवारे के विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट के दौरान छोटे भाई की हत्या, आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार
आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करसड़ा गांव में पारिवारिक जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच मारपीट की घटना हुई थी । मारपीट के दौरान बड़े भाई जगदीश विश्वकर्मा द्वारा छोटे भाई ओमप्रकाश विश्वकर्मा के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया गया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । इलाज हेतु अस्पताल ले जाते समय ओमप्रकाश विश्वकर्मा की मौत हो गई ।