हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ में सड़कों पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा, बढ़ी परेशानी
हज़ारीबाग़ में लावारिस पशुओं की समस्या एक बार फिर चर्चा में है। शहर के व्यस्त इलाकों में सड़क पर घूमते पशुओं के कारण राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आनंद चौक, गोल चौक, डेली मार्केट, कांग्रेस ऑफिस चौक और मालवीय मार्ग जैसे स्थानों पर पशुओं की मौजूदगी देखी गई।