सारठ: MLA चुन्ना सिंह ने चितरा कोलियरी में सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी, GM व अन्य लोग रहे मौजूद
MLA चुन्ना सिंह ने सोमवार दोपहर 2 बजे चितरा कोलियरी के GM एमएम कुमार व एजेंट यूपी चौधरी की मौजूदगी में पूर्व ओसीपी सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। बताया कि झारखंड स्टेट हाइवे द्वारा 1.3 किलोमीटर की उक्त बायपास सड़क ₹6.67 करोड़ की लागत से बनेगी। वहीं GM ने बताया कि पहले वाली चितरा-जामताड़ा सड़क माइंस होकर जाती थी, इसलिए ECL नई डायवर्सन सड़क बनवा रही है।