शाजापुर: बेरछा मंडी में एक व्यक्ति की कुएं में डूबने से हुई मौत पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोंपा
शाजापुर जिले के बेरछा मंडी में बीती रात इसरत खान नाम के व्यक्ति की घर के सामने बने कुएं में डूबने से मौत हो गई। सुबह जब परिजनों ने शव को कुएं में तैरते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर बेरछा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। किसान के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल में लाया गया, जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा।