रामगंजमण्डी: लक्ष्मीपुरा में मिला तीन दिन पुराना शव, मृतक बुजुर्ग 8 नवम्बर से था लापता
रामगंजमंडी के लक्ष्मीपुरा में एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सुकेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय सातलखेड़ी निवासी प्रभुलाल के रूप में हुई है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रभुलाल मानसिक रूप से कमजोर थे और 8 नवंबर को घर से लापता हो गए थे।