लोहारू: लोहारू नगरपालिका की साधारण बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा
लोहारू नगरपालिका कार्यालय में आज एक साधारण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगरपालिका प्रधान प्रदीप बंटी तायल ने की। बैठक में नगरपालिका सचिव तेजपाल तंवर, जेई कृष्ण सैनी, भवन निरीक्षक राकेश सहित सभी वार्डों के पार्षदगण और नगरपालिका स्टाफ उपस्थित रहे। बैठक में लोहारू शहर के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।