लोहारू: लोहारू में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू, सर्व समाज की बैठक हुई आयोजित
Loharu, Bhiwani | Apr 30, 2025 4 मई को प्रस्तावित भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों के लिए आज ज्ञानकुंज स्कूल में बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्री ब्राहमण समाज के नेतृत्व में सर्व समाज के प्रतिनिधियों तथा समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा। इस जन्मोत्सव में सांसद धर्मवीर सिंह मुख्य अतिथि तथा पूर्व केबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे।