भंडरा: भंडरा मेंअंजुमन इस्लामिया प्रखंड कमेटी की अपील,बेटियों का रिश्ता तय करने से पहले लड़कों के चरित्र व व्यवहार की करें जांच
भंडरा प्रखंड में नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर अंजुमन इस्लामिया प्रखंड कमेटी ने बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे जागरूकता अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया। कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अभिभावकों से विवाह संबंध तय करने से पहले लड़के के चरित्र, व्यवहार और नशे जैसी बुराइयों से दूरी की पूरी जानकारी लेने की अपील की गई।