पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगमकुआं के शीतला मंदिर पहुंचे, की पूजा-अर्चना, निभाई परंपरा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे पटना सिटी के अगमकुआं स्थित शीतला मंदिर पहुंचे। जहां सीएम नीतीश कुमार ने महाअष्टमी पर पूजा अर्चना की।सीएम नीतीश कुमार 2005 में जब सूबे के मुख्यमंत्री बने थे तब से ही वो महाष्टमी के दिन शीतला माता के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। सीएम नीतीश कुमार लगातार 18वीं साल शीतला माता मंदिर पहुंचे।