नोआमुंडी: गुवा शहीद दिवस के लिए प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने शहीद स्थल से पार्किंग तक निरीक्षण किया
8 सितंबर को होने वाले पश्चिमी सिंहभूम जिले की गुवा में होने वाले शहीद दिवस को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने गुवा शहीद स्थल, हेलीपैड, सेल फुटबॉल मैदान स्थित सभा स्थल के अलावा लोहार बस्ती और हिरजीहाटिंग में प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।