विजयनगर: ऑपरेशन वज्र प्रहार: बिजयनगर पुलिस ने ₹47.50 लाख की अफीम पकड़ी, ट्रक में छिपाकर ले जा रहा था तस्कर
बिजयनगर पुलिस को अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली।ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत थाना पुलिस ने ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 9.500 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जब्त अफीम की बाजार कीमत ₹47.50 लाख आंकी गई है।थानाधिकारी करण सिंह ने मंगलवार शाम 6 बजे जानकारी दी।NH-48 पर नाकाबंदी कर कार्यवाही की।