देवबंद: नागल में रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने पहुंची महिला को पुलिस ने बचाया, काउंसलिंग के बाद पति और परिजनों को सौंपा
सहारनपु पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला की जान बचा ली। मामला नागल थाना क्षेत्र के ग्राम मीरपुर मोहनपुर के पास का है। पुलिस को शुक्रवार शाम पांच बजे सूचना मिली थी कि एक महिला रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही है।