कुंडा: मियां का पुरवा गांव के पास सड़क किनारे खड़े चार युवको को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुंडा इलाके के मियां का पुरवा गांव के पास सड़क किनारे खड़े चार युवको को बीती रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दानिश और तालीम नाम के दो युवक की मौत हो गई जबकि मोहम्मद आवेश और फूलचंद की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को प्रयागराज में भर्ती कराया गया जहाँ उनका उपचार चल रहा है। वहीं हादसे के बाद घर में कोहराम मचा है।