आज दिनांक 17.11.2026 को भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग बिहार पटना द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में भोजपुर जिला अंतर्गत निर्वाचन साक्षरता क्लबों में निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
उक्त प्रतियोगिता का आयोजन तीन स्तर पर किया जाना है। पहला स्तर पर शैक्षणिक संस्थानों विद्यालय/महाविद्यालय में दिनांक 22.11.2026 तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। संस्थान स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्रों का विधानसभा स्तर पर दिनांक 24 नवंबर 2026 से दिनांक 27 नवंबर 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया जाना है। प्रति विधानसभा 10 प्रतिभागियों का चयन जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता हेतु किया जाएगा। तत्पश्चात जिला स्तर पर 10 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन जिला निर्वाचन कार्यालय, भोजपुर द्वारा दिनांक 29.11.2026 से दिनांक 1.12.2026 के बीच निर्धारित तिथि को किया जाएगा। उक्त निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में विद्यालय एवं कॉलेज के वैसे विद्यार्थी जो निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्य हैं तथा अन्य विद्यार्थी भी जो सदस्य नहीं हैं वे भी भाग ले सकते हैं।
निबंध प्रतियोगिता का विषय वस्तु "शुद्ध निर्वाचक सूची का महत्व" एवं "मतदान का महत्व "रखा गया है।
क्विज प्रतियोगिता में निर्वाचक सूची का तैयारी, ईवीएम वीवीपैट, मतदान की प्रक्रिया एवं मतगणना की प्रक्रिया से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
उक्त प्रतियोगिता में प्रत्येक स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
@ecisveep
@bihar_ceo
@iprdbihar
#ELCCompetition2026
Bhojpur, Bihar | Nov 17, 2026