कौशांबी में अली के काफिले को पुलिस ने रोका, वाहनों की हुई चेकिंग
कौशांबी। झांसी से प्रयागराज जा रहे अली के काफिले में शामिल वाहनों को सैनी कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर पुलिस ने रोककर चेकिंग की। काफिले में अली का भाई अहजम भी शामिल था।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने काफिले में शामिल सभी वाहनों की जांच की। चेकिंग के बाद पुलिस ने सभी वाहनों को आगे जाने दिया।
अली की प्रयागराज जिला कचहरी में उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े मामले में गवाही होनी थी। इसी को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत काफिले की चेकिंग की।
📍 स्थान: सैनी कोतवाली क्षेत्र, कौशांबी
#Kaushambi #Prayagraj #UmeshPalCase #PoliceChecking #Ali Ahjam UPPolice BreakingNews
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 21, 2026