जमुई: मां नेतुला मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे एक ही परिवार के 15 लोग, ट्रक की चपेट में आने से दो छात्रा की हुई मौ^/त, 07 घा^य^ल
सिकंदरा- नवादा मुख्य मार्ग पर धरसंडा मोड़ के पास मंगलवार की अहले सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने मां नेतुला मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक ही परिवार के 09 लोगो को रौं^द दिया। इस दुर्घटना में दो छात्रा की घटना स्थल पर ही द^र्द^ना^क मौ^/त हो गई, जबकि सा^ त लोग बु^री तरह घायल हो गए, जिसमें चार की गं^भी^र स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृ^त^का छात्रा की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के पंचमहुआ गांव निवासी मनोज यादव की 13 वर्षीय पुत्री सुलेखा कुमारी और सकेंद्र यादव की 16 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है। जबकि सदर अस्पताल में इलाजरत घायलों में बाल्मीकि यादव की पुत्री सिंकू कुमारी, फुलेश्वर यादव की पुत्री खुशबू कुमारी, लछिया कुमारी और हरी यादव की पुत्री अंजली कुमारी शामिल हैं। इसके अलावा तीन अन्य लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
इधर दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। दुर्घटना इतनी भयावह थी की छात्रा के शव को देख लोगों का आक्रोश फुट पड़ा और पहले धरसंडा मोड़ के पास ही करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया, फिर आक्रोशित लोगों सिकंदरा चौक को भी दो घंटे तक जाम रखा। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया और फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग को लेकर लोग अड़े रहे। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिकंदरा थनाध्यक्ष विकास कुमार के अलावा लछुआड़ और ख़ैरा थाना की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। इस दौरान काफी देर तक पुलिस और लोगों के बीच बहस भी हुई, फिर कड़ी मोशक्कत के बाद समझा- बुझा कर व मुआवजा के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया। इसके बाद दोनों छात्रा के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को स्वजन के हवाले कर दिया गया। #jamui #exident
Jamui, Jamui | Oct 13, 2026