सही सलामत किडनी को ‘फेल’ बताकर मरीजों से वसूली: यूपी की कई पैथोलॉजी लैब डॉक्टरों के कहने पर गलत रिपोर्ट बना रही; कैमरे में डील
यूपी में डॉक्टर पैथोलॉजी रिपोर्ट में 'बीमारी' दिखाकर मरीजों को लूट रहे हैं। जिन मरीजों की लीवर-किडनी सामान्य है, उन्हें गंभीर इंफेक्शन बताकर एडमिट किया जा रहा है।
ये पूरा खेल डॉक्टर और पैथोलॉजी के संचालकों की साठगांठ से चल रहा है। ऐसी पैथोलॉजी चलाने का इनपुट मिलने के बाद दैनिक भास्कर ने इन्वेस्टिगेशन किया।
सामने आया कि डॉक्टर बीमारी की जांच के लिए सैंपल कलेक्शन करने वाले एजेंट्स के जरिए पैथोलॉजी के संचालकों से डील कर रहे हैं। फिर मोटे कमीशन का लालच देकर लैब से ही मनचाही रिपोर्ट बनवा लेते हैं।
ये पूरा खेल मरीज को ज्यादा दिन के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करने और लंबे इलाज के बहाने मोटी रकम वसूलने का है। पड़ताल में हम लखनऊ की ऐसी 4 पैथोलॉजी तक पहुंचे।
फर्जीवाड़ा करने वाली पैथोलॉजी को बेनकाब करने के लिए भास्कर के 3 रिपोर्टर ने अपने ब्लड के दो-दो सैंपल निकवाए। रिपोर्टर का पहला सैंपल शहर की बड़ी पैथोलॉजी लैब में दिया गया। दूसरा सैंपल अलग-अलग उन लैब में दिया गया, जहां डॉक्टरों से साठगांठ करके बीमारी दिखाने वाली रिपोर्ट बनाई जा रही है।
भास्कर रिपोर्टर सैंपल इकट्ठा करने वाला यानी कलेक्शन बॉय बनकर लैब संचालकों से मिला। संचालकों को कहा गया कि हर दिन 2 से 3 हजार रुपए के सैंपल दे सकते हैं।
शर्त ये है कि डॉक्टर के कहने पर इनमें से कुछ रिपोर्ट में बदलाव करना होगा। यानी सामान्य बुखार वाले पेशेंट को भी डेंगू, लीवर-किडनी के गंभीर इंफेक्शन दिखाने होंगे।
इसके बदले में लैब संचालक को बिजनेस मिलेगा, जबकि डॉक्टर और कलेक्शन बॉय को फीस में बड़ा कमीशन मिलेगा।
पैथोलॉजी पर टेक्नीशियन निशा से मुलाकात हुई। उसने दावा किया कि सामान्य रिपोर्ट को वह डॉक्टर के हिसाब से बदल देगी।
ये डायग्नोस्टिक सेंटर मान सिंह चलाते हैं, रिपोर्ट पर उनके साइन होंगे, लेकिन वो डॉक्टर नहीं हैं, एक फार्मासिस्ट है, जो मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उसने बताया कि डॉक्टर तो बाहर रहते हैं, हफ्ते में एक-दो बार आ जाते हैं।
मानसिंह से हमारी मुलाकात उनके मेडिकल स्टोर पर हुई। स्टिंग के दौरान कैमरे पर मान सिंह ने कहा कि सीबीसी, मलेरिया, डेंगू और टायफाइड के सैंपल में रीडिंग जैसा चाहेंगे, हो जाएगा।
रिपोर्टर - मेरे पास इंद्रानगर का एरिया है। सैंपल आपको डेली मिलेंगे, कमीशन कितना मिलेगा?
मान सिंह - 70% आपका और 30% मेरा होगा।
रिपोर्टर - हमारे पास जो डॉक्टर हैं, वह अपने हिसाब से रिपोर्ट चाहते हैं। कोई दिक्कत तो नहीं होगी।
मान सिंह - कहीं मामला फंसेगा तो नहीं...?
रिपोर्टर - डॉक्टर के पास ही रिपोर्ट रहेगी। वो (डॉक्टर) हमारे कस्टमर हैं, उनका भी ख्याल रखना है।
मान सिंह - कभी कभार पेशेंट रिपोर्ट लेकर दूसरे डॉक्टर के पास चला जाता है?
मान सिंह - कभी कभार पेशेंट रिपोर्ट लेकर दूसरे डॉक्टर के पास चला जाता है?
रिपोर्टर - अगर पेशेंट में लक्षण दिख रहे हैं, तो डॉक्टर उसी के हिसाब से रिपोर्ट बदलवाते हैं... बोलिए तो कल से सैंपल देते हैं।
मान सिंह - हां... ले आइए, लेकिन रीडिंग बहुत हाई नहीं कराइएगा।
रिपोर्टर - नहीं-नहीं बहुत हाई नहीं कराएंगे।
मान सिंह - पहले डॉक्टर सैंपल देते थे, बोलते थे कि रीडिंग हाई बना दो?
रिपोर्टर - डॉक्टर ज्यादा रीडिंग के लिए कहेंगे तो आप खुद ही समझ जाएंगे।
मान सिंह - थोड़ा बहुत तो चलेगा ही, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं कराइएगा।
रिपोर्टर - आपकी लैब का सिस्टम कैसे चल रहा है? यहां सैंपल दे, तो कुछ हमारा फायदा होगा क्या...
अरिजीत - हम आपको 65% तक कर देंगे। डॉक्टर के भी सैंपल लाएंगे ना...
रिपोर्टर - डॉक्टर बहुत हैं अपने पास... हमारे माध्यम से आपको हर दिन ढाई-तीन हजार रुपए के सैंपल मिलेंगे, लेकिन डॉक्टर को रिपोर्ट अपने हिसाब से चाहिए होती है।
अरिजीत -
सैंपल रीडिंग में 19-20 तो हो ही जाएगा।
रिपोर्टर - बहुत ज्यादा में तो मरीज मरने की कंडिशन में पहुंच जाएगा। अगर किसी को फीवर है और डॉक्टर ने कहा कि डेंगू दिखा दो। तो डेंगू बॉर्डर लाइन पर ही दिखा सकते हैं न...
अरिजीत - प्लेटलेट में कर दिया जाएगा... डेंगू का इलाज इश्योरेंस कार्ड से होते हैं, उसको करने में मैटर हो जाएगा।
(अरिजीत सीधे डेंगू दिखाने से इसलिए बच रहा था, क्योंकि हर दिन डेंगू के मरीजों का डेटा सीएमओ कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करना होता है।)
रिपोर्टर के सैंपल पर लैब ने 50 हजार प्लेटलेट्स कम किए
दूसरे दिन एक रिपोर्टर का सैंपल शौर्य डायग्नोस्टिक सेंटर दिया। लैब में बताया कि डॉक्टर ने इसमें डेंगू दिखाने के लिए बोला है, क्योंकि मरीज को भर्ती करना है। प्लेटलेट्स 1.10
लाख करना है।
रिसेप्शन पर युवक ने लैब संचालक अहमद अंसारी से फोन पर बात कराई। अहमद ने डील के लिए रिपोर्टर को टेढ़ी पुलिया बुलाया। अहमद ने बताया कि लखनऊ के अलावा बनारस, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में भी लैब चलते हैं।
मेडिकल कॉलेज (KGMU) से मरीज प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने और सैंपल कलेक्ट करने की डील की।
रिपोर्टर - पेशेंट और लैब, दोनों के लिए कलेक्शन करते हैं।
अहमद - यहां पेशेंट कहां एडमिट कराते हैं... कहां-कहां से आप काम उठाते हैं?
रिपोर्टर - डॉक्टर बहुत हैं अपने पास... अपने सेल्फ पेशेंट (खुद का नेटवर्क) भी बहुत हैं।
अहमद - मेडिकल कॉलेज में आपका कुछ नहीं है... वहां
से पेशेंट निकालना है। वहां से बड़ी जांच के लिए डिमांड निकलता है। उसमें आपका भी बचेगा और हमारा भी। वहां सेम डे रिपोर्ट नहीं मिल जाती है। वहां सीबीसी की भी रिपोर्ट 2 से 3 दिन में मिलती है।
रिपोर्टर - वहां कर्मचारी संघ का अध्यक्ष अपने परिचय वाला है...
अहमद - वहां से आपका सैंपल भी अच्छा निकलेगा और मरीज निकलवाकर अगर प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करा देंगे तो एक मरीज का कम से कम 4000 रुपए मिलेगा।
Farrukhabad, Farrukhabad | Nov 9, 2026