’’कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने चुनपथरी विद्यालय का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से किया संवाद’
’’डिंडोरी शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्राम पंचायत मोहतरा के पोषक ग्राम चुनपथरी स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां पर ग्रामीणों ने फूलमाला से उनका आत्मीय स्वागत किया ,इस दौरान उन्होंने कक्षा 1 से 8 वीं तक के विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा बच्चों को पढ़ाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने विद्यालय परिसर में आम एवं अमरूद के फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके पश्चात सामुदायिक भवन में ग्रामीणों के साथ चौपाल आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनी । चौपाल में कृषि एवं पशुपालन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए गौ सेवक, कृषि मित्र एवं पशु सखी के कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्रामीणों से अपने पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा कृत्रिम गर्भाधान योजना का लाभ लेकर अच्छी नस्ल के पशु तैयार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आधुनिक पशुपालन अपनाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है, जिससे पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित कर ग्रामीण अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। चौपाल के कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने किसानों को मिट्टी परीक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये।
चौपाल के दौरान कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों
को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभ दिया जाए और ग्रामीण अंचलों में निवासरत अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस दौरान अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री पंकज जैन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एस डी एम बाजाग श्री अक्षय डिगरसे, सहायक आयुक्त श्री राजेद्र कुमार जाटव, कृषि उपसंचालक श्री संजय दोषी, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।
#commissionershahdol #collectorofficedindori #JansamparkMP #dindori
Dindori, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026