बैकुंठपुर: जमीनी विवाद में परिजनों से मारपीट, पीड़ित ने कलेक्टर व एसपी से लगाई न्याय की गुहार
रीवा के संसारपुर गांव में लंबे समय से चले आ रहे एक जमीनी विवाद ने उग्र रूप ले लिया है। पीड़ित शिवशंकर सोनी ने sp व कलेक्टर से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि उनके परिजनों के साथ दबंगों ने मारपीट की और अब उनकी जमीन व मुख्य रास्ते पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। मामले में पुलिस FIR दर्ज होने के बावजूद निर्माण कार्य न रुकने पर पीड़ित ने कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित शिवशंकर सोनी निवासी संसारपुर, थाना बैकुंठपुर के अनुसार, 19 अगस्त को जमीनी रंजिश को लेकर रिश्ते के भतीजे आशीष सोनी और कमलेश सोनी ने 4 अन्य बाहरी युवकों को बुलाकर उनके भाई व भाभी पर हमला कर दिया। इस मारपीट में पीड़ितों को गंभीर चोटें आई थीं, जिसकी प्राथमिकी बैकुंठपुर थाने में दर्ज कराई जा चुकी है।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पक्ष उनकी जमीन के दक्षिणी हिस्से और आवागमन के मुख्य रास्ते पर जबरन कब्जा कर नया भवन निर्माण करवा रहा है।
Huzur Nagar, Rewa | Sep 23, 2026