स्वामित्व योजना के कार्यों का एसडीएम अशोक कुमार सेन ने किया निरीक्षण, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
--
एसडीएम निवाड़ी श्री अशोक कुमार सेन ने ग्राम पंचायत कलौथरा एवं नौरा पहुंचकर स्वामित्व योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजना की प्रगति, कार्यों की स्थिति एवं संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। कार्यों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा लंबित प्रक्रियाओं को प्राथमिकता से पूरा कर पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो और संबंधित अधिकारी नियमित रूप से प्रगति की निगरानी करते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें।
#स्वामित्व_योजना #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Nov 27, 2026