*गांधी चौक में गंदे नाले के ओवरफ्लो से लोग परेशान, नगर परिषद नहीं ले रही सुध*
*जयपुर/जैसलमेर :कमलेश आमेटा शहर के महत्वपूर्ण स्थल गांधी चौक में गंदे नाले के पानी के लगातार ओवरफ्लो होने से मोहल्लेवासियों और राहगीरों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर परिषद जैसलमेर को कई बार लिखित में, सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। आज भी रात्रि साढ़े सात बजे से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल रहा है, जिससे गंदगी और बदबू से लोगों का जीना दूभर हो गया है।
स्थानीय निवासियों द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए सुझाव देने के बावजूद नगर परिषद द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं ली जा रही है, जिससे रहवासी लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा
अतः नगर परिषद जैसलमेर के नवगठित बोर्ड से निवेदन है कि इस समस्या का शीघ्र निराकरण कर जनता को राहत दिलवाई जाए।
Bhilwara, Bhilwara | Oct 2, 2026