
जिला विधिक सेवा प्राधिकार में विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार कार्यक्रम जारी।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार कार्यालय सहायक, लिपिक, रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा कार्यालय परिचारी के पदों पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। प्राप्त आवेदनों के आधार पर अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। कार्यालय सहायक एवं लिपिक के कुल 03 पदों के लिए 54 अभ्यर्थियों, रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के 01 पद के लिए 25 अभ्यर्थियों तथा कार्यालय परिचारी के 03 पदों के लिए 52 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया गया है।
*साक्षात्कार का कार्यक्रम निम्नानुसार निर्धारित किया गया हैः*
*कार्यालय सहायक/लिपिक पद हेतु*
क्रमांक 01 से 18 – 20 जुलाई 2026
क्रमांक 19 से 36 – 21 जुलाई 2026
क्रमांक 37 से 54 – 22 जुलाई 2026
*रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर पद हेतु*
क्रमांक 01 से 13 – 23 जुलाई 2026
क्रमांक 14 से 25 – 24 जुलाई 2026
*कार्यालय परिचारी (प्यून/चपरासी) पद हेतु*
क्रमांक 01 से 18 – 25 जुलाई 2026
क्रमांक 19 से 36 – 27 जुलाई 2026
क्रमांक 37 से 52 – 28 जुलाई 2026
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को पूर्वाह्न 11:00 बजे अपने मूल प्रमाण-पत्रों के सत्यापन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। प्रमाण-पत्र सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत साक्षात्कार प्रत्येक दिन अपराह्न 04:35 बजे से आयोजित किया जाएगा।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!
Nawada, Nawada | Jun 23, 2026