9 दिन पहले महिला के सिर में मारी थी गोली, अस्पताल में मौत हुई, पुलिस न तो कारण खोज सकी, न आरोपी पकड़ा👇
गौरतलब है कि मुरैना के अंबाह में खजूरी रोड निवासी अर्चना उर्फ बानू तोमर के घर में घुसकर एक व्यक्ति ने उन पर 13 अक्टूबर की शाम गोली चलाई। गोली सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बानू का उपचार ग्वालियर में चल रहा था, जहां 22 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई।
गंभीर बात यह है कि आरोपी का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। यही नहीं, पुलिस अभी तक यह पता भी नहीं कर सकी है कि बानू को गोली क्यों मारी गई। बता दें कि बानू तोमर के पति बाहर नौकरी करते हैं। घटना के वक्त भी वे अंबाह में नहीं थे।