बड़े भाईं संजय कंवर… पत्रकार कहें या समाजसेवी…दोनों अब कमाई के साधन बन गए हैं। इसलिए संजय भाई जो काम कर रहे हैं और जिस ईमानदारी से कर रहे हैं उसे देखते हुए मैं इन्हें ना पत्रकार कहूंगा ना समाजसेवी…
पूछूँगा उनसे, जिनका बेटा, पिता या कोई और रिश्तेदार दशकों बाद परिजनों से मिले।
पूछूँगा उस माँ से, जिसका बेटा कई सालों से लापता था, माँ बाप ने उम्मीद छोड़ दी थी, जिस महिला का पति सालों से लापता था परिजनों ने उम्मीद छोड़ रखी थी, जिस बुजुर्ग का इस दुनिया में कोई नहीं था और वो सड़क की गली-नाली में पड़ा रहता था। ऐसे सैकड़ों लोगों को संजय भाई नवजीवन दे चुके हैं।
संजय भाई लापता सैंकड़ों लोगों को उनके परिजनों से मिलवा चुके और जिनका कोई नहीं उन्हें आश्रम पहुँचा चुके हैं। संजय कंवर ने उन लोगों के बारे में सोचा जिनके बारे हम किसी ने नहीं सोचा। आज महान शख़्सियत संजय कंवर भाई का जन्मदिन है। भगवान से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। 💐