🔳ई.व्ही.एम. एवं व्हीव्हीपैट के जिला स्तरीय वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण 31 जुलाई को
🔳कटनी – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ई.व्ही.एम. एवं व्हीव्हीपैट के जिला स्तरीय वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण (बंद कर वेयरहाउस) 31 जुलाई को सायं 5 बजे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया जायेगा।
संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री सौरभ सिंह (ग्रामीण) एवं एडवोकेट श्री अमित शुक्ला (शहर) और बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री डी सी राम को निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी