🔳सांदीपनि विद्यालय झिंझरी के विद्यार्थियों को दिया गया जैविक खेती का प्रशिक्षण
🔳कटनी - शिक्षा के साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कृषि विषय का अध्ययन कर रहे सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झिंझरी के विद्यार्थियों को जैविक कृषि विशेषज्ञ राम सुख दुबे द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
प्राचार्य अजय शंकर पांडे के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में आयोजित इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को जैविक खेती से जुड़ी जानकारियां दी गई। विद्यार्थियों को बताया गा कि जैविक खेती के लिए पशुपालन आवश्यक है। देसी गाय के गोबर एवं गोमूत्र के जैविक खेती में उपयोग के विषय में बताया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि देश में हरित क्रांति लागू होने के बाद कृषकों द्वारा असंतुलित मात्रा में रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों का उपयोग करने से न केवल भूमि, मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। बल्कि, भूमि में पोषक तत्व एवं जीवाणु कम हो रहे हैं। छात्रों को बताया गया कि देसी गाय के एक ग्राम गोबर में 300 से 500 करोड़ सूक्ष्म जीवाणु तथा गोमूत्र में 33 प्रकार के तत्व पाए जाते हैं।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को कम लागत तकनीकी, जीरो बजट फार्मिंग, प्राकृतिक खेती की भी तकनीकी जानकारी दी गई। जैविक खाद एवं कीटनाशकों को बनाने तथा फसलों में उपयोग के विषय में भी बतलाया गया। प्र
शिक्षण संपन्न कराने में शिक्षक डॉक्टर धीरेंद्र कुमार अग्रवाल एवं व्यवसायिक शिक्षक श्री कुशवाहा ने सहयोग किया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
12 views | Katni, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026