साहस, सेवा और संवेदनशीलता।
साहस, तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए @meerutpolice द्वारा गंगनहर सलावा में कूदी एक महिला का सकुशल रेस्क्यू कर उसकी जान बचायी गयी। सूचना मिलते ही थाना सरधना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बिना अपनी जान की परवाह किए नहर में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि नवजात शिशु की मृत्यु के बाद महिला मानसिक अवसाद से गुजर रही थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द करते हुए विशेष देखभाल एवं निगरानी रखने की हिदायत दी गयी।
#UPPCares #UPPolice