Public App Logo
Profile Picture

Uttar Pradesh Police

@UPPolice
31567Followers
0Following
साहस, सेवा और संवेदनशीलता।

साहस, तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए @meerutpolice द्वारा गंगनहर सलावा में कूदी एक महिला का सकुशल रेस्क्यू कर उसकी जान बचायी गयी। सूचना मिलते ही थाना सरधना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बिना अपनी जान की परवाह किए नहर में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि नवजात शिशु की मृत्यु के बाद महिला मानसिक अवसाद से गुजर रही थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द करते हुए विशेष देखभाल एवं निगरानी रखने की हिदायत दी गयी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppcares nis:value=UPPCares nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/>
Zero tolerance towards narcotics—

अवैध मादक पदार्थों के व्यवसाय में लिप्त 02 अभियुक्तों को @shravastipolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से मादक पदार्थ की खरीद/बिक्री से प्राप्त ₹19 लाख 82 हजार 645/- नकद एवं 02 किलो 365 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

अभियुक्तगण नेपाल से अवैध गांजा मंगवाकर उसे छोटे-छोटे पैकेटों में पैक करते थे। परचून की दुकान की आड़ में चोरी-छिपे ग्राहकों को गांजा बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppnabsnarcos nis:value=UPPNabsNarcos nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=goodworkstf nis:value=GoodWorkSTF nis:enabled=true nis:link/>
The trip ends.
The consequences don't.

Choose the climb. Not the crash.

<nis:link nis:type=tag nis:id=internationalantidrugday nis:value=InternationalAntiDrugDay nis:enabled=true nis:link/> https://t.co/lQMQdknWa1
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—  

मोबाइल चोरी एवं लूट के बाद बैंक खातों से साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए @lkopolice द्वारा 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से चोरी/लूट के 14 मोबाइल फोन, 02 सिम कार्ड, घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया व 01 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

अभियुक्तगण भीड़भाड़ वाले स्थानों से लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर मोबाइल में मौजूद सिम कार्ड के माध्यम से यूपीआई एवं डिजिटल वॉलेट को सक्रिय करते थे। इसके बाद धनराशि को फर्जी बैंक खातों में स्थानांतरित कर जन सेवा केंद्रों, एटीएम एवं अन्य माध्यमों से नकद निकाल लेते थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppagainstcrime nis:value=UPPAgainstCrime nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=goodworkupp nis:value=GoodWorkUPP nis:enabled=true nis:link/>
Zero tolerance towards narcotics—      

अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के 01 तस्कर को @uppstf द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 439 किलोग्राम गांजा, 01 कैन्टर डीसीएम व 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। 

अभियुक्त एक अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का सदस्य है। गिरोह उड़ीसा से अवैध गांजा लाकर प्रयागराज एवं आसपास के जनपदों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था।

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppnabsnarcos nis:value=UPPNabsNarcos nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=goodworkstf nis:value=GoodWorkSTF nis:enabled=true nis:link/>
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— 

चेकिंग के दौरान अवैध असलहों की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्तों को @jaunpurpolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के कब्जे से 03 पिस्टल, 10 तमंचे, 02 दो पहिया वाहन व 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
 
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppagainstcrime nis:value=UPPAgainstCrime nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=goodworkupp nis:value=GoodWorkUPP nis:enabled=true nis:link/> https://t.co/C6gsp3obIT
आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में कार्रवाई—

बहुचर्चित जौनपुर खाद्यान्न घोटाले के अभियुक्त तत्कालीन कोटेदार को @EowUttarPradesh द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

वर्ष 2004 से 2005 के मध्य जनपद जौनपुर में केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित 'सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना' के अंतर्गत प्रस्तावित निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को कार्य के बदले आवंटित किए जाने वाले खाद्यान्न (चावल) के संबंध में धोखाधड़ी करते हुए फर्जी मस्टररोल तैयार किए गए तथा वास्तविक श्रमिकों को खाद्यान्न वितरण न कर धनराशि का गबन करते हुए शासकीय क्षति कारित की गयी थी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppagainstcrime nis:value=UPPAgainstCrime nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=goodworkup nis:value=GoodWorkUP nis:enabled=true nis:link/>
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—  

वाहन चोरी की घटना का अनावरण करते हुए @amrohapolice द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 01 घायल अभियुक्त सहित कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 10 दो पहिया वाहन बरामद किये गए हैं।  

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppagainstcrime nis:value=UPPAgainstCrime nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=goodworkupp nis:value=GoodWorkUPP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=vahanup nis:value=VahanUP nis:enabled=true nis:link/> https://t.co/rBIQJULlS6
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—

घरों में चोरी की घटनाएं कारित करने वाले गिरोह का @kanpurnagarpol द्वारा अनावरण कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लगभग ₹15 लाख मूल्य के आभूषण, ₹01 लाख 30 हजार/- नकद एवं घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया व 01 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

अभियुक्तगण दिन में गांवों में घूमकर सुनसान एवं आसान पहुंच वाले मकानों की रेकी करते थे। रात्रि में छत या दरवाजा तोड़कर घरों में प्रवेश कर अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर नकदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लेते थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppagainstcrime nis:value=UPPAgainstCrime nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/>
Crime was in the pipeline. Ghaziabad Police cut the supply

Acting on a reported abduction attempt, @ghaziabadpolice swiftly combined CCTV analysis, local intelligence and field surveillance to uncover a ₹5-crore kidnapping-for-ransom conspiracy.

Four accused were arrested before they could make another move. 
A Swift car allegedly used in the attempt, two illegal firearms, live cartridges and a rope intended for the crime were recovered.

From tracking the suspects’ reconnaissance to dismantling the planned abduction, proactive policing ensured that the intended victim remained safe—and the kidnappers’ next destination became police custody.

<nis:link nis:type=tag nis:id=ghaziabadpolice nis:value=GhaziabadPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=proactivepolicing nis:value=ProactivePolicing nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimeprevention nis:value=CrimePrevention nis:enabled=true nis:link/>
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—

साइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रा0लि0 कम्पनी में जमीन/प्लॉट के नाम पर निवेश कराकर करोड़ों रूपये की ठगी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य एवं जनपद सुलतानपुर से ₹01 लाख/- के पुरस्कार घोषित अपराधी को @uppstf द्वारा जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppagainstcrime nis:value=UPPAgainstCrime nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=goodworkstf nis:value=GoodWorkSTF nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/>
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— 

सट्टा खेलने वाले 06 अभियुक्तों को @agrapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹9,17,042/- नकद, 286 सट्टा पर्ची व 04 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppagainstcrime nis:value=UPPAgainstCrime nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=goodworkupp nis:value=GoodWorkUPP nis:enabled=true nis:link/>
अपराध का अंत, सुबूतों के संग—

वर्ष 2016 में हत्या के अभियोग में @budaunpolice द्वारा वैज्ञानिक विधि से विवेचना एवं अचूक साक्ष्य संकलन करते हुए अभियोजन शाखा के साथ प्रभावी पैरवी कर आरोपी 03 अभियुक्तों को आजीवन सश्रम कारावास तथा प्रत्येक को ₹21,000/- के अर्थदंड से दण्डित कराया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=prosecutionsuccess nis:value=ProsecutionSuccess nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bnsupp nis:value=BNSUPP nis:enabled=true nis:link/>
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—

<nis:link nis:type=tag nis:id=ऑपरेशन_कनविक्शन nis:value=ऑपरेशन_कनविक्शन nis:enabled=true nis:link/> के तहत @kaushambipolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास से मा0 न्यायालय द्वारा दुष्कर्म के अपराध में आरोपी एक अभियुक्त को 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं ₹22 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।

 उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=prosecutionsuccess nis:value=ProsecutionSuccess nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bnsupp nis:value=BNSUPP nis:enabled=true nis:link/>
जब वादी निकला अपराधी—

अपराधिक षड्यंत्र रचकर झूठे अपहरण की कहानी बनाने वाले 01 आरोपी अभियुक्त को @chitrakootpol द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व रंजिश के चलते विरोधी पक्ष को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची गयी। योजनाबद्ध तरीके से अपने साले को सुरक्षित स्थान पर छिपाकर अपहरण एवं मारपीट की मनगढ़ंत कहानी तैयार की गई तथा पुलिस को भ्रामक सूचना देकर झूठा अभियोग पंजीकृत कराया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppagainstcrime nis:value=UPPAgainstCrime nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=satyamevjayate nis:value=SatyamevJayate nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=goodworkupp nis:value=GoodWorkUPP nis:enabled=true nis:link/>
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—

चोरी/नकबजनी करने वाले गिरोह का @kanpurdehatpol द्वारा अनावरण कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹01 लाख 18 हजार 200/- नकद, चोरी के लगभग ₹09 लाख कीमत के आभूषण व 01 दो पहिया वाहन एवं 01 अवैध शस्त्र बरामद किया गया है।

अभियुक्तों द्वारा एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हुए दिन के समय सुनसान, बंद अथवा ताला लगे मकानों की रेकी की जाती थी। लक्ष्य चिन्हित करने के बाद रात्रि में गिरोह के सदस्य एकत्र होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके अतिरिक्त चोरी की गई मोटरसाइकिल का उपयोग आवागमन एवं घटनाओं को अंजाम देने में किया जाता था।

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppagainstcrime nis:value=UPPAgainstCrime nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=goodworkupp nis:value=GoodWorkUPP nis:enabled=true nis:link/>
आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही—

₹14 करोड़/- की ठगी करने की घटना के मास्टर माइंड/कम्पनी के निदेशक को @EowUttarPradesh द्वारा खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों द्वारा आर.बी.आई. से एन.बी.एफ.सी. के रूप में पंजीकरण प्राप्त किए बिना आकर्षक निवेश योजनाओं के माध्यम से कम समय में धन दोगुना-तिगुना करने का प्रलोभन देकर लोगों से निवेश कराया गया तथा बाद में कम्पनी की शाखाएं बंद कर निवेश की धनराशि का गबन कर फरार हो गए थे।

अभियुक्त विगत कई वर्षों से फरार चल रहा था एवं उसकी तलाश बिहार पुलिस द्वारा भी की जा रही थी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppagainstcrime nis:value=UPPAgainstCrime nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=goodworkup nis:value=GoodWorkUP nis:enabled=true nis:link/>
Zero tolerance towards narcotics—     

अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का सफल अनावरण करते हुए @sonbhadrapolice द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 कुंतल 42 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा व 02 चार पहिया वाहन बरामद किये गए हैं। 

अभियुक्त उड़ीसा से अवैध गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आपूर्ति करते थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppnabsnarcos nis:value=UPPNabsNarcos nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=goodworkupp nis:value=GoodWorkUPP nis:enabled=true nis:link/>
अज्ञात व्यक्ति द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन के माध्यम से पीड़ित के खाते से ट्रांसफर किए गए ₹50,000/- @mirzapurpolice द्वारा वापस कराए गए।

खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।    

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppcrackscybercrime nis:value=UPPCracksCyberCrime nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=upagainstcybercrime nis:value=UPAgainstCyberCrime nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cybersafeup nis:value=CyberSafeUP nis:enabled=true nis:link/>
अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही—  

अवैध शराब की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 03 अभियुक्तों को @agrapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 350 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब/बीयर, 03 मोबाइल फोन एवं 01 कैन्टर व 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।

अभियुक्तगण पंजाब से अवैध शराब लाकर उसकी तस्करी उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखंड में करते थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppagainstcrime nis:value=UPPAgainstCrime nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=goodworkupp nis:value=GoodWorkUpp nis:enabled=true nis:link/>
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— 

सट्टा खलेने वाले 06 अभियुक्तों को @agrapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹9,17,042/- नकद, 286 सट्टा पर्ची व 04 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppagainstcrime nis:value=UPPAgainstCrime nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=goodworkupp nis:value=GoodWorkUPP nis:enabled=true nis:link/>
Zero tolerance towards narcotics—     

मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 अंतर्राज्यीय तस्करों को @noidapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 62 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। 

अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गांजा छोटे-छोटे पैकेटों में पैक कर ट्रेन से दिल्ली लाते थे। पैकेटों को विभिन्न बोगियों में रखवाया जाता था, जिन्हें दिल्ली पहुंचने पर एकत्र कर ऑटो/ई-रिक्शा के माध्यम से फुटकर विक्रेताओं को बेचकर अवैध लाभ अर्जित किया जाता था।

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppnabsnarcos nis:value=UPPNabsNarcos nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=goodworkup nis:value=GoodWorkUP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppinnews nis:value=UPPInNews nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=everylifematters nis:value=EveryLifeMatters nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=digitalsentinels nis:value=DigitalSentinels nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppcares nis:value=UPPCares nis:enabled=true nis:link/> https://t.co/kVDprNmCRr
पुलिस पेंशनरों के सम्मान एवं कल्याण को समर्पित 20वाँ वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न 

उ0प्र0 पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान का 20वाँ वार्षिक अधिवेशन आज पुलिस दूरसंचार मुख्यालय, लखनऊ में गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में संस्थान के अध्यक्ष श्री सुलखान सिंह, महासचिव श्री आर.के. चतुर्वेदी, प्रदेश के विभिन्न परिक्षेत्रों एवं जनपदों से आए प्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर वर्ष 2023 से 2025 के मध्य दिवंगत हुए 296 पुलिस पेंशनरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।

अधिवेशन के दौरान संस्थान की वार्षिक गतिविधियों, सदस्यता विस्तार अभियान तथा पुलिस पेंशनरों के कल्याण एवं हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संस्थान की इकाइयों के गठन एवं उनके सक्रिय संचालन की प्रगति साझा की गई। सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कमिश्नरेट प्रयागराज को प्रथम एवं कमिश्नरेट आगरा को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, डॉ. संजीव कुमार गुप्ता की देखरेख में संस्थान के राज्यस्तरीय पदाधिकारियों का निर्वाचन भी सम्पन्न हुआ, जिसमें श्री ए.के. जैन, पुलिस महानिदेशक (सेवानिवृत्त) को संस्थान का अध्यक्ष, श्री अनिल कुमार मिश्रा सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक को उपाध्यक्ष, श्री आर.के. चतुर्वेदी सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक को महासचिव, श्री श्यामपाल सिंह सेवानिवृत्त पीपीएस को सचिव प्रथम, श्री महेन्द्र त्रिपाठी सेवानिवृत्त पीपीएस को सचिव द्वितीय एवं श्री आर.एल. निरंजन सेवानिवृत्त पीपीएस को कोषाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित किया गया। 

डॉ. गुप्ता ने पुलिस पेंशनरों के सम्मान, कल्याण एवं उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान के प्रति पुलिस मुख्यालय की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policepensioners nis:value=PolicePensioners nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policewelfare nis:value=PoliceWelfare nis:enabled=true nis:link/>
पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 05 मिनट में।

फिरोजाबाद निवासी 25 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा एक अत्यंत चिंताजनक पोस्ट साझा किया। दिनांक 24.06.2026 को प्रातः 07:45 बजे यह अलर्ट @Meta द्वारा <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल लोकेशन ट्रेस कर @firozabadpolice को सूचित किया।

सूचना प्राप्त होने के मात्र 05 मिनट के भीतर थाना उत्तर पुलिस की टीम युवती के घर पहुंची। परिजनों को पोस्ट की जानकारी देते हुए जब पुलिसकर्मी युवती के पास पहुंचे, तो पाया कि उसने छत के पंखे से कपड़ा बांधकर उसका फंदा अपने गले में डाल लिया था तथा उसे कसने का प्रयास कर रही थी। कपड़ा मोटा होने के कारण फंदा पूरी तरह कस नहीं पाया था। पुलिस टीम ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए युवती के गले से फंदा हटाया तथा आवश्यक प्राथमिक सहायता प्रदान कर उसकी जान बचाई।

युवती की स्थिति सामान्य होने पर पुलिस कर्मियों द्वारा उसकी काउन्सलिंग की गयी तो ज्ञात हुआ कि युवती की आर्थिक दशा सही न होने के कारण वह मानसिक रूप से अत्यंत व्यथित एवं अवसादग्रस्त थी। साथ ही उसके द्वारा भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया गया।

यह त्वरित एवं जीवनरक्षक प्रयास @Uppolice और @Meta की साझेदारी का परिणाम है। इस पहल के तहत दिनांक 01.01.2023 से 15.06.2026 तक कुल 3163 लोगों के जीवन की रक्षा की जा चुकी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=everylifematters nis:value=EveryLifeMatters nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=digitalsentinels nis:value=DigitalSentinels nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppcares nis:value=UPPCares nis:enabled=true nis:link/>