सरायकेला के जगन्नाथपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान नीलसेन प्रधान को दी गयी श्रद्धांजलि
सरायकेला, 06 सितंबर, 2026रविवार (भाग्य सागर): सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव के रांगाटांड़ मैदान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी स्व. नीलसेन प्रधान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया।मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा नीलसेन प्रधान ने समाज एवं क्षेत्र के विकास तथा जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए थे। उनका सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण सदैव लोगों को प्रेरणा देता रहेगा। श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।...