
ग्रेटर नोएडा से ASP का चुनावी शंखनाद! 4 जून से चंद्रशेखर आजाद की ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’
ललित भाटी बोले— “सरकार स्कूल बंद कर गांवों में ठेके खोल रही है”
ग्रेटर नोएडा में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने आगामी चुनावी अभियान को लेकर बड़ा सियासी ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद की ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’ 4 जून से शुरू होने जा रही है।
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी नेताओं ने यात्रा की रूपरेखा साझा की। इस मौके पर ललित भाटी ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल बंद किए जा रहे हैं और गांवों में शराब के ठेके खोले जा रहे हैं।
ललित भाटी ने कहा कि सत्ता परिवर्तन यात्रा दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने का काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि यात्रा के माध्यम से जनता की आवाज को सड़क से सदन तक पहुंचाया जाएगा।
पार्टी नेताओं के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होंगे। एएसपी का कहना है कि यह यात्रा प्रदेश में बदलाव का संदेश लेकर निकलेगी और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।
#ग्रेटर_नोएडा_ब्रेकिंग
#आजाद_समाज_पार्टी
#ASP_प्रेस_वार्ता
#सत्ता_परिवर्तन_यात्रा
#चंद्रशेखर_आजाद
#ललित_भाटी
#राजकुमार_भाटी
#GreaterNoidaNews
#UPPolitics
#PoliticalBreaking
#ASPNews
#2027_चुनाव
#सत्ता_परिवर्तन
#WestUPPolitics
#BreakingNews