
बिहार के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों? पड़ोसी राज्यों से आधी खरीद और आधा दाम।
बिहार में धान खरीद सिर्फ 22%, छत्तीसगढ़ में 63%, पंजाब में 97% - बिहार के किसानों से सौतेला व्यवहार क्यों?
बिहार का किसान हाड़-तोड़ परिश्रम करके धान का उत्पादन करता है। कभी खाद के लिए लंबी लाइन में लगता है, तो कभी सिंचाई के लिए रातों में जागता है। लेकिन जब फसल तैयार हो जाती है, तो सरकार बिहार के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है? आंकड़ों पर एक नजर डालिए, सच्चाई खुद-ब-खुद सामने आ जाएगी -
*1. बिहार का हाल:*
बिहार में कुल धान उत्पादन का मात्र 22.61% खरीदने का लक्ष्य रखा गया है, जिसका समर्थन मूल्य ₹2461 प्रति क्विंटल निर्धारित है।
*2. छत्तीसगढ़ में क्या है?*
वहीं छत्तीसगढ़ में धान खरीद का लक्ष्य 63% रखा गया है, और किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान मिलेगा!
*3. ओडिशा की स्थिति:*
ओडिशा में कुल उत्पादन का 47.37% खरीद का लक्ष्य है, जिसका मूल्य ₹3240 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
*4. झारखंड - जो कभी हमारा हिस्सा था:*
पड़ोसी राज्य झारखंड, जो कभी बिहार का ही हिस्सा हुआ करता था, वहां धान का मूल्य ₹2570 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
*5. पंजाब-हरियाणा की मौज:*
और देश के अन्नदाता कहे जाने वाले पंजाब में कुल उत्पादन का 97.3% और हरियाणा में 95% खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
*विचार कीजिए:*
बिहार 40 सांसदों का प्रतिनिधित्व करता है। यहाँ के नेता एक से एक वीर बहादुर हैं, जिनके भाषण से हिमालय हिलाने का दम भरा जाता है। पर बिहार के किसानों के लिए ये स्थिति पैदा करने वाला कौन है?
जब पंजाब का 97% धान खरीदा जा सकता है, तो बिहार का सिर्फ 22% ही क्यों? क्या बिहार का किसान इस देश का किसान नहीं है? इस सवाल पर विचार करना होगा।
#Farmers #BiharFarmer #PaddyProcurement #KisanAndolan #BiharNews #MSP #DhanKharid #24NewsLive