#अलीगढ़। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अलीगढ़ पुलिस ने लापता हिस्ट्रीशीटरों की तलाश और सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। जिले में कुल 1,976 हिस्ट्रीशीटर दर्ज हैं, जिनमें 193 का वर्तमान ठिकाना पुलिस को नहीं मिल रहा है। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस टीमों को इन सभी का पता लगाने और सत्यापन करने का लक्ष्य दिया है। पिछले 10-12 दिनों में पुलिस करीब 50 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कर चुकी है। अभियान में बेहतर भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ ₹1,000 तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पुलिस का फोकस अपराधियों की गतिविधियों पर नजर मजबूत करने और रिकॉर्ड अपडेट करने पर है।
#AligarhPolice #SSPAligarh #CrimeControl #BreakingNews #UttarPradesh
Koil, Aligarh | Sep 10, 2026